- Advertisement -

- Advertisement -

”देश के सभी क्रांतिकारियों,शहीदों,भ्रूणहत्या के शिकार नारी शक्ति के लिए वात्सली निर्भया शक्ति ने किया पिण्डदान”*

0

*”देश के सभी क्रांतिकारियों,शहीदों,भ्रूणहत्या के शिकार नारी शक्ति के लिए वात्सली निर्भया शक्ति ने किया पिण्डदान”*

 

गया के पावन मोक्ष भूमि पर विश्व भर के श्रद्धालु अपने अपने पित्रों पूर्वजो के लिए पिंडदान करने के लिए आये हुए हैं। जहां एक तरफ लोग अपने पूर्वजों के लिए पिण्डदान कर रहे हैं वही दूसरी ओर शहर की प्रमुख संस्था “वात्सली निर्भया शक्ति” देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद सैनिकों एवं भ्रूणहत्या में मारी गयी नारी शक्ति के लिए पिण्डदान एवं श्राद्ध कार्यक्रम किया।

इस कार्यक्रम में पहली बार स्वदेशी के महान प्रणेता एवं प्रखर प्रवक्ता स्व. श्री राजीव दीक्षित जी के लिए भी पिण्डदान किया गया। “वसुधैव कुटुम्बकम” कथन को चरितार्थ करती “वात्सली निर्भया शक्ति संस्था” लोगो मे एक नई प्रेरणा दे रही है।

संस्था संरक्षक प्रणय कुमार सिन्हा ने बताया आज तक केवल अपने मृत परिजन को ही लोग श्राद्ध अर्पित करते हैं और लोग इसी को परंपरा समझते हैं या मानते हैं । लेकिन “वात्सली निर्भया शक्ति” जो कि “वत्सला परिवार” द्वारा संचालित है इस संस्था ने एक ऐसी परंपरा से समष्टि को अवगत कराया जो लुप्त होती जा रही है। “वसुधैव कुटुम्बकम” अर्थात यह पूरा जगत ही हमारा परिवार है।

इस कथन को सही मायने में एक नया आयाम देते हुए “वात्सली निर्भया शक्ति” ने देश के उन तमाम शहीद सैनिकों, देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर वीरांगनाओं ,अपनी माता के गर्भ में ही मृत्यु को प्राप्त करनेवाली नवजात शिशु या भ्रूण हत्या में मारी गयी लड़कियों व अन्य कई नेता जिन्होंने देश के उन्नति में योगदान दिया और पूरा जीवन समर्पित करते हुए ईश्वर को प्राप्त हुए।

रेशमा प्रसाद ने कहा की हमारी संस्था वत्सला परिवार व निर्भया शक्ति ने सनातन संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश के महान विभूतियों के लिए श्राद्ध व पिण्डदान किया।

संस्था प्रमुख ‘सत्यवती कुमारी गुप्ता’ ने बताया की हम सबो के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सैनिकों के लिए देश भी एक परिवार होता है। लोग अपने-अपने पूर्वजों के लिए तो पिण्डदान करते हैं  पर देश के उन महान विभूतियों के लिए भूल जाते हैं। हमारा उद्देश्य समाज मे नारी शक्ति के लिए सम्मान को बढ़ाना है।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले एक दशको में लाखों की संख्या में कन्या भ्रूण हत्याएं हुई है। इसका सही आंकलन करना मुश्किल है। हमारी संस्था इनके लिए श्राद्ध व पिण्डदान करके समाज को एक संदेश भी दे रही है हमारे समाज की संकुचित मानसिकता को बदलने के लिए और स्वयं से ये प्रश्न करने के लिए की आखिर कब तक भ्रूण हत्याएं होती रहेंगी ।

 

*दीपक राजीववादी और शैलेश कुमार राजीववादी ने कहा कि वात्सली निर्भया शक्ति के द्वारा स्वदेशी के महान प्रणेता स्व. श्री राजीव दीक्षित जी के लिए श्राद्ध व पिण्डदान करने के लिए धन्यवाद देते हैं। राजीव भाई ने जो विचार देश को दिए वो हमसबो को अपनाना चाहिए जिससे हमारा देश सुखी और समृद्ध हो ।*

पिण्डदान में मुख्य रूप से प्रणय कुमार सिन्हा, रेशमा प्रसाद ,सत्यवती गुप्ता,डॉ. वीरेंद्र कुमार,डॉ. शालिनी कुमारी,दीपक राजीववादी, शैलेश राजीववादी,पीयूष कुमार गुप्ता,अभिजीत राज,अभिषेक राज , रामचंद्र प्रसाद शामिल हुए और सभी ने पिण्डदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.