- Advertisement -

- Advertisement -

गांधी स्मारक पर आयुक्त ने किया माल्यार्पण*

0

*गांधी स्मारक पर आयुक्त ने किया माल्यार्पण*

*गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन*

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट गया बिहार

गया में गांधी जयंती के अवसर पर असंगबा चुबा आओ,आयुक्त मगध प्रमंडल गया द्वारा गांधी मैदान अवस्थित गांधी स्मारक पर माल्यार्पण किया गया है पुलिस महानिरीक्षक पारसनाथ, जिलाधिकारी  अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त नगर निगम सावन कुमार,अपर समाहर्त्ता राजकुमार सिन्हा,उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गणेश झा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी आर एन चौधरी सहित तमाम पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया और इस अवसर पर गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन धर्म की ओर से श्री गोपाल कृष्ण झा ने वेद पाठ किया। इस्लाम धर्म की ओर से मौलाना फतेहतुल्ला ने कुरान की आयतें पढ़ी है ईसाई धर्म की ओर से संतोष कुमार ने बाइबिल का पाठ किया। सिख धर्म की ओर से भगवान सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया एवं बौद्ध धर्म की ओर से बौद्ध भिक्षुगण ने बौद्ध मंत्रों का मंत्रोचार किया गया है सर्वधर्म प्रार्थना सभा में आयुक्त मगध प्रमंडल, पुलिस महा निरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक,महापौर नगर निगम,उप महापौर नगर निगम,नगर आयुक्त नगर निगम,उप विकास आयुक्त,सहायक समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सहित तमाम पदाधिकारी, शिव बचन सिंह,जदयू के जिलाध्यक्ष मोहम्मद एलेग्जेंडर खान, बृजनंदन पाठक, कमांडर उर्फ अरशद परवेज, शशि कुमार शिशु,डॉक्टर फरासत हुसैन, जिला ओलंपिक संघ के सचिव मोती करीमी,वार्ड पार्षद संतोष सिंह सहित तमाम समाजसेवी गण उपस्थित थे

उप निदेशक जन संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया है इसके उपरांत गया समाहरणालय अवस्थित गांधी जी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिलाधिकारी,वरीय पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता,उप निदेशक जनसंपर्क सहित तमाम पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.