- Advertisement -

- Advertisement -

मृतक के परिवार से मिले लोजपा प्रदेश महासचिव, सहयोग राशि के साथ,पूर्ण मदद का दिया भरोसा।*

0

*मृतक के परिवार से मिले लोजपा प्रदेश महासचिव, सहयोग राशि के साथ,पूर्ण मदद का दिया भरोसा।*

 

संजय सुमन केशरी

3 अक्टूबर 2019

 

गया:बाराचट्टी विधानसभा के अंतर्गत सरवा बाजार में कुछ दिन पूर्व बुखार से पीड़ित राजेश माँझी का मौत हो गया था।मौत की खबर जब लोजपा प्रदेश महासचिव संजय रविदास को हुआ तो तुरंत मृतक के घर पहुँचकर मृतक के परिवार से मुलाकात कर उसके परिवार को ढांढस बंधाया एवं भगवान से उसकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की।मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजेश माँझी पिता मनु माँझी उम्र 30 साल जो मुम्बई में रहकर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए किसी कारखाना में काम करता था,काम के दौरान अचानक बुखार से पीड़ित रहने के कारण वह अपने गाँव लौट आया यहाँ डॉक्टर के उपचार के बाद भी आराम नही मिला,तदुपरांत मगध मेडिकल गया में भर्ती किया गया जहाँ कुछ दिनों के बाद उसकी मृत्यु हो गया।परिवार में दो छोटे बच्चे भी है।परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए श्री संजय रविदास ने सहायता राशि प्रदान कर कहा कि मृतक के क्रिया कर्म में जो भी बन सके हम हर संभव सहायता करेंगे।परिवारिक लाभ एवं अन्य सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया।इस पहल का लोंगो ने काफी सराहना भी किया है।

वही दहियार गाँव मे कुशवाहा जाति के लोंगो के द्वारा कुशवाहा भवन निर्माण के लिए पाँच हजार का सहायता राशि देने का भी वादा कुशवाहा समाज के लोंगो से किया।उसके बाद बिंदा गाँव  पहुँचकर लोजपा पंचायत अध्यक्ष रूपेश प्रसाद के माता के ब्रह्मभोज में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.