- Advertisement -

- Advertisement -

झारखण्ड के हार्डकोर नक्सली राजेश यादव बिहार गया जिला में गिरफ्तार।* 

0

*झारखण्ड के हार्डकोर नक्सली राजेश यादव बिहार गया जिला में गिरफ्तार।*

 

गया:बाराचट्टी झारखंड में

नामजद 639/19 वांछित नक्सली राजेश यादव को धनगाई पुलिस,वशिष्ठ नगर थाना झारखंड,एवं एसएसबी 29 वी वाहिनी ई कंपनी के संयुक्त कार्यवाई में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोभ बाजार से गिरफ्तार किया गया। एसएसबी 29 वी वाहिनी कंपनी के कमांडर नागेश्वर दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि झारखंड में नामजद वांछित नक्सली राजेश यादव बाराचट्टी में है,त्वरित कार्यवाई के बाद नक्सली सोभ बाजार से पकड़ा गया।वही धनगाई थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया राजेश यादव जो झारखंड में 639/19 का वांछित अभियुक्त था जिसको गिरफ्तार करने के लिए झारखंड राज्य के चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना पुलिस,व बाराचट्टी पुलिस व  सशस्त्र सीमा बल की टीम की संयुक्त कार्यवाई में सोभ बाजार से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के पास लगभग 26 हजार रुपया,मोबाइल,हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद किया गया।गिरफ्तार नक्सली धनगाई थाना क्षेत्र के दुआरी गाँव का रहने वाला था।पकड़े गए नक्सली से पूछताछ के बाद झारखंड पुलिस को सौप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.