- Advertisement -

- Advertisement -

वियातनम से आए हुए युथ डेलिगेट्स ने गया और बौध गया के प्रमुख स्थलो का निरक्षण।

0

वियातनम से आए हुए युथ डेलिगेट्स ने गया और बौध गया के प्रमुख स्थलो का निरक्षण।

गया वियतनाम से आए युथ डेलिगेट्स ने किया विष्णुपथ,वियतनाम मंदिर एवं महाबोधि मंदिर मोक्ष की पावन भूमि गया विष्णुपथ मंदिर में दर्शन कीया। दर्शन करने आए अतिथियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विष्णुपद नगरी के बारे में जानकारी दी एवं यहां के इतिहास की जानकारी दी। साथ ही साथ कहा कि यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध है यहाँ पिंडदान करने के बाद पूर्वजों की मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही फल्गु नदी में माता सीता की कथा की भी जानकारी दी एवं अतिथियों ने कहा कि यहाँ इस मंदिर के दर्शन करके के बाद एवम यहाँ के इतिहास जानने के बाद हम सभी मनमुक्त हो गए और मोक्ष की भूमि के भ्रमण के बाद हमारी अंतरात्मा तृप्त हो और साथ ही साथ वियतनाम युथ डेलिगेट्स बोधगया में महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना कर बोधगया में स्थापित विभिन्न मंदिरों का दर्शन किए। डेलिगेट्स का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार झारखंड के रीजनल डायरेक्टर विनय कुमार ने बतलाया कि विष्णुपथ मंदिर और बोधगया मंदिर घूम कर युथ डेलिगेट्स आये सभी सदस्यों को बहुत ही अच्छा लगा उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति और सुंदरता देख लगने लगा है कि हम भी अब यही के हो जाए। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना मगध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों की भी सराहना की। मगध विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ बृजेश कुमार राय ने कहा कि हम डेलिगेट्स के स्वागत के लिये पूर्णरूप से तात्पर्य हैं हमारे 10 स्वयंसेवक इनके स्वागत में लगे हुये हैं और संपूर्ण प्रयास कर रहें है कि आये हुये अतिथियों को किसी प्रकार की कोई भी समस्या आये हुये वियतनाम युथ डेलिगेट्स ने अपने देश की युथ यूनियन की बैच पहनकर स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। आज के भ्रमण में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना एमयू के ग्रुप लीडर सूरज सिंह, गया कॉलेज गया के ग्रुप लीडर विशाल राज, रिया पाठक, श्रुति त्रिपाठी,विदुषी कुमारी,शिखा सिन्हा,शिवांग, शशि, पवन मिश्रा ने अतिथियों को बोधगया एवं विष्णुपद मंदिर के बारे मे बताते हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.