- Advertisement -

- Advertisement -

भाजपा गया जिला मगध में संगठन मे मजबूत जिला है- विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह*

0

*भाजपा गया जिला मगध में संगठन मे मजबूत जिला है- विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह*

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट गया बिहार

गया जिला भाजपा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सबसे पहले बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय, डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाशपति मिश्रा के चित्रों पर मल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ है इस  बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा के वरीय नेता सह विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि गया ही नहीं बल्कि मगध में भाजपा संगठन मजबूत है और मजबूत संगठन की वजह से ही गया जिलान्तर्गत लोकसभा के तीन क्षेत्र अवस्थित है और तीनों लोकसभा में भाजपा समर्थक पार्टी का विजय मिली है और गया लोकसभा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ा और मुँह को खायी है यह भाजपा के मजबूत संगठन की वजह से ही हो पाया है प्रदेश उपाध्यक्ष सह गया जिला चुनाव प्रभारी देवेश सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपनी कार्यो के लिए जाने जाते हैं और आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र और अनेकों राज्यों में भाजपा की सरकार हैं और भाजपा की सरकार जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है एवं भाजपा के कार्यकर्ता सुशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने मे कामयाब होते हैं आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए सिन्हा ने कहा कि बिहार, क्षारखंड,पं.बंगाल और उड़ीसा में भाजपा के अलख जगाने वाले स्व.कैलाश पति मिश्रा की पूण्य तिथि पांच नंवबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित है महान आत्मा  को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिये पटना अवश्य आने का आह्वान किया गया है प्रदेश पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष सह गया जिला सदस्यता प्रभारी ओमप्रकाश भूवन ने कहा किसी भी पार्टी का रीढ़ कार्यकर्ता ही होता है।शरीर बीना रीढ़ का कोई प्रयोग नहीं हो सकता उसी प्रकार बिना कार्यकर्ता पार्टी की कल्पना बेकार है भाजपा निरंतर अपने कार्य के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ती है यह कार्यकर्ताओं को जोडने का ही परिणाम है कि आज देश मे सरकारें और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा मजबूत संगठन खड़ा करती है गया में संगठन का काम बहुत अच्छे ढंग से हो रही हैं इस बैठक में प्रदेश मंत्री सह गया जिला चुनाव सह प्रभारी भीम साहु,गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी,पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी राजेंद्र राम,प्रेम प्रकाश,नरेश चौधरी,कंचन सिन्हा,राजेश कुमार सिंह,प्रशांत कुमार,गोपाल यादव, रघु गुप्ता, अभिषेक कुमार, युगेश कुमार, श्रीकांत शरण, विनोद सिंह,अनिल कुमार सिंह।

Leave A Reply

Your email address will not be published.