- Advertisement -

- Advertisement -

वात्सली निर्भया शक्ति द्वारा संचालित निशुल्क विद्यालय के दूसरे स्थापना दिवस पर बच्चो को पोशाक वितरण डा विरेन्द्र कुमार के द्वारा।*

0

*वात्सली निर्भया शक्ति द्वारा संचालित निशुल्क विद्यालय के दूसरे स्थापना दिवस पर बच्चो को पोशाक वितरण डा विरेन्द्र कुमार के द्वारा।*

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट गया बिहार

गया शहर की एक संस्था वात्सली निर्भया शक्ति द्वारा संचालित निशुल्क विद्यालय के दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया है और इस अवसर पर 40 जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पोशाक वितरण किया गया।आज के समय अनाथ और गरीब बच्चो के लिए गया में ऐसी कोई संस्था नहीं है जो बिहार और गया मे सबसे अलग जरूरतमंद बच्चो को अक्षर ज्ञान के साथ साथ वैदिक मंत्रों ,संगीत और भारतीय संस्कृति का ज्ञान भी दे रही है संस्था प्रमुख सत्यवती कुमारी गुप्ता ने बताया कि मैं इस विद्यालय का शुभारंभ अपनी बेटी अदिति गुप्ता के जन्मदिन पर किया था इसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था देना है संस्था समय समय पर बच्चो के बेहतर शिक्षा के लिए निजी स्कूल तथा सरकारी में भी नामांकन और पढ़ाई की व्यवस्था करती है शहर के प्रसिद्ध डॉ. वीरेंद्र कुमार जी आज अपना जन्मदिन इन बच्चों के बीच पोशाक वितरण करके मनाया।डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आज समाज में जरूरतमंद  बच्चे के लिए  शिक्षा और स्वास्थ मिले इसके लिए हम सब को आगे आना चाहिये,आज मैं अपना जन्मदिन इन बच्चों को खुशिया बाँट कर मनाया है इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख सत्यवती कुमारी गुप्ता,पूर्व वैश्य समाज अध्यक्ष जदयू पूर्व महानगर अध्यक्ष राजू वर्णवाल ,डॉ वीरेंद्र कुमार, अदिति गुप्ता ,विदुषी गुप्ता,राजेश कुमार राय, ओम यादव, सूर्य प्रकाश चौधरी, आलोक कुमार सिन्हा माजूद हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.