- Advertisement -

- Advertisement -

मैनेजमेंट विभाग गया महाविद्यालय में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

0

दिनांक 13 नवंबर 2019 को मैनेजमेंट विभाग गया महाविद्यालय में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सामाजिक संदेश देना बड़ी बात है साथ ही साथ सभी ने बहुत अच्छा किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम चंचल कि ग्रुप द्वितीय स्थान कंचन कुमारी, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से प्रेरणा,प्रहलाद कुमार, व शिवांगी और सांत्वना पुरस्कार नैंसी सिन्हा , तेजस्व कुमार को प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में कुल दस ग्रुप में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ आभा तिवारी, डॉ चंद्रिका सोनी,डॉ प्रियदर्शनी, डॉ श्रुति प्रिया ने सभी की रंगोंली और थीम देखकर निर्णय दिया। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि इस तरह प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में छुपी हुई कलात्मक प्रतिभा का विकास होगा विद्यार्थियों ने अपने कला के माध्यम से समाज को विभिन्न संदेश पहुंचाया है। रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। अलग अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में पर्याप्त समानता है। इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी प्रदर्शित करती है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एनएसएस ग्रुप लीडर विशाल राज ने बतलाया कि हम सभी लोग इस तरह के कार्यक्रम करवाने के लिये जब विभागाध्यक्ष के पास जाते हैं तो वह बहुत प्रसन्न होकर हमें अनुमति देते हैं। इस कार्यक्रम में हमारे महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। साथ ही साथ विशाल राज ने कहा कि रंगोली के जरिए हम हर वर्ग के लोगों तक यह संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि हम सब मिलजुल कर एकता में रहें, लड़का और लड़की में फर्क न करते हुये नारी को सम्मान दें, हर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए 24 घंटे तात्पर्य रहें और देश के विकास में भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। इस मौके पर जेंडर सेन्सीटाइजेशन सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ प्रियदर्शनी की अहम भूमिका के साथ साथ मैनेजमेंट विभाग के शिछक प्रो अमित कुमार, पी पी चखेयार तथा अम्बरीष नारायण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे ग्रुप लीडर विशाल राज, राजीव रंजन कुमार ने भी सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.