- Advertisement -

- Advertisement -

अफीम की खेती पर नकेल कसने और लोंगो को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधि व आला अधिकारियों के साथ बैठक की।** बाराचट्टी से संजय सुमन केशरी

0

*अफीम की खेती पर नकेल कसने और लोंगो को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधि व आला अधिकारियों के साथ बैठक की।**

बाराचट्टी से संजय सुमन केशरी

गया:बाराचट्टी प्रखंड के ई किसान भवन में गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने पुलिसिया अभियान के तहत गांव के लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ सभी क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं. गया जिला में अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं.जानकारी के अनुसार बाराचट्टी क्षेत्र में बड़े क्षेत्रफल में किसान अफीम की खेती करते हैं.
इन किसानों के एक-एक खेत को तलाशना पुलिस और नारकोटिक्स विभाग के लिए बड़ी चुनौती होती है. कुछ इलाकों में कुछ माफिया छोटे किसानों से अफीम की फसल पैदा कराते हैं,और फिर उनसे खरीद कर ऊंचे दामों में बेचते हैं.जिलाधिकारी व पुलिस के आला अधिकारियों ने बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक का मुख्य एजेंडा था ‘ *अफीम (पोस्ता) की खेती पर पूरी तरह से नियंत्रण करना’.*
इसके लिए बाजाब्ता सभी पंचायतों के मुखिया के साथ-साथ वार्ड सदस्यों को भी अफीम की खेती पर रोक लगाने में मदद करने को कहा.वही जिलाधिकारी ने अफीम पैदा करने व सेवन करने से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि अफीम की खेती से न केवल खेती योग्य जमीन की उर्वरा शक्ति कम होती है,साथ ही हमारे आने वाली पीढ़ी पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।जिस जगह पर इसका पैदावार होता है वहाँ छोटे बच्चे भी जाते है,जो अफीम के फलों का सेवन करते है,फिर बाद में वही नशे की आदत बन जाता है,झारखंड में अफीम के खेतो में काम करने वाले महिलाओं गर्भपात होने जैसी शिकायत बहुत मिलता है। सभी पंचायतो से आग्रह किये की आप सभी लोग हमे,थाना,या वरिष्ठ पदाधिकारी को सूचना दे सकते है।जो बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा।आगे उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 47 के तहत प्रत्येक गाँव के मुखिया,मुंडा,पंच, सरपंच,वार्ड सदस्य की जिम्मेदारी है कि अवैध अफीम की खेती करने वालो की सूचना तुरंत प्रशासन,पुलिस थाना को देंगे, अवहेलना करने खबर नही देने,अफीम की खेती नही रोकने पर सभी जनप्रतिनिधियों पर तुरंत केश दर्ज किया जाएगा।इस बैठक में प्रमुख पंचायत समिति,उप प्रमुख पंचायत समिति,अंचल अधिकारी,थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष धनगाई,सभी पंचायत के मुखिया,सरपंच,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,वनों के क्षेत्र प्रभारी,प्रखंड शिक्षा प्रभारी,प्रखंड आपूर्ति प्रभारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,मनरेगा कार्यक्रम प्रभारी,बीपीएम जीविका,लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.