- Advertisement -

- Advertisement -

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया टॉपिक भारत के संविधान पर बात विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।*

0

*एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया टॉपिक भारत के संविधान पर बात विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।*

गया:-आज दिनांक 26 नवंबर 2019 को गया कॉलेज गया राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के बैनर तले कॉलेज में संविधान दिवस के उपरांत बात विवाद का कार्यक्रम रखा गया। इसमें स्वयंसेवकों को संविधान के प्रति जागरुक किया गया। संविधान में उल्लेखित कई बातों को स्वयंसेवकों को बताया गया साथ ही साथ प्रधानमंत्री द्वारा हाल में ही शुरू की गई एक भारत श्रेष्ठ भारत के विषय पर प्रकाश डाला गया। बात विवाद प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने “सामाजिक बदलाव में युवाओं की भूमिका” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” टॉपिक पर सभी स्वयंसेवकों ने बखूबी से अपनी अपनी बातें रखी। जिसमें क्रमशः प्रथम स्थान आदिति उपाध्याय द्वितीय स्थान शुभांगी सिन्हा एवं तृतीय स्थान विशाल राज को प्राप्त हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की यह निष्ठा होनी चाहिए कि हम संविधान को पढ़ेंगे एवं संवैधानिक दर्शन को अपने जीवन में समाहित कर समाज में न्याय के प्रति विश्वास जगाएंगे साथ ही साथ गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि हमारे देश में कई धर्म जाति संप्रदाय भाषा के लोग रहते हैं फिर भी सभी लोग एक साथ हैं भारत के लोगों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एनएसएस ग्रुप लीडर विशाल राज ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत”, एक ऐसी नयी और प्रभावशाली योजना है जो भारत सरकार द्वारा अभी हाल ही में शुरु की गयी हैं। भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी सर ने राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस) पर इस नयी पहल को शुरु करने की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य मौजूदा सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना हैं। इसका उद्देश्य उन भारतीयों के बीच भी सम्बंधों को सुधारना है जो पूरे देश में अलग-अलग भागों में रह रहे हैं। ये पहल लोगों को लोगों से जोड़ेगी जो वास्तव में भारत में एकता को बढ़ायेगा। हम भारतीय हैं और हमें भारतीय होने पर गर्व है अनेकता में एकता यह भारतीय की विशेषता है गृह मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने संविधान दिवस के अवसर पर वाद-विवाद कार्यक्रम रखा है। इस मौके पर सिम्मी कुमारी,तेजस्व कुमार,ईशा कुमारी,अनुराग कुमार,अंकित शर्मा,गौरव कुमार,नैंसी सिन्हा,कुसुम कुमारी, शेजल कुमारी,विशाल राज,आदिति, शुभांगी ने अपनी अपनी बातों को रखा।

विशाल राज
एनएसएस,ग्रुप लीडर
गया कॉलेज गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.