- Advertisement -

- Advertisement -

एकल विद्यालय प्रशिक्षण अभियान की दी जानकारी एवं राम कथा का भव्य आयोजन।* बाराचट्टी से संजय सुमन केशरी

0

*एकल विद्यालय प्रशिक्षण अभियान की दी जानकारी एवं राम कथा का भव्य आयोजन।*
बाराचट्टी से संजय सुमन केशरी

गया:बाराचट्टी एकल विद्यालय प्रशिक्षण अभियान सोभ के हनुमान मंदिर के डॉ किरानी जी के मकान में प्रशिक्षण एवं राम कथा का आयोजन अध्यक्ष श्री अजय कुमार चंद्रवंशी एवं सचिव श्री अभिनय कुमार सिन्हा के द्वारा बिधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस प्रशिक्षण में अभियान में आशा दीदी के अलावे ग्राम प्रमुख एवं सत्संग प्रमुख ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए सचिव अभिनय कुमार सिन्हा ने कहा कि एकल विद्यालय का मुख्य विजन सामाजिक,आर्थिक एवं लैंगिंक समानता के आधार पर ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना।मिशन के तौर पर मूल शिक्षा,डिजिटल साक्षरता,कौशल विकास,स्वास्थ्य जागरूकता,आधुनिक और उत्पादक कृषि पद्धतियों और ग्रामीण उद्यमशीलता सीखने के साथ आदिवासी वनवासी और ग्रामीण समुदाय को सशक्तिकरण के माध्यम से गांवों जा समग्र विकास करना।वही अध्यक्ष श्री अजय कुमार चंद्रवंशी ने
सभी एकल दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि एकल विद्यालय अभियान एक ऐसा आंदोलन है जो ग्रमीण और आदिवासी भारत के समग्र विकास के सामान्य उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कई संगठनों द्वारा संचालित है।वर्तमान के सभी संगठन एक छतरी संगठन के तहत तालमेल में काम करे।जिसे एकल अभियान ट्रस्ट कहा जाता है ताकि इसे स्वयंसेवको द्वारा संचालित सबसे बड़ा मजबूत आंदोलन में से एक बनाया जा सके।एकल का विचार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले अपने देशवासियों के साथ शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ना है।यह ग्रामीण और शहरी समुदायों के बीच जुड़ने का प्रयास भी है।
आगे उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद आज शाम 6 बजे से 8 बजे तक राम कथा का भी आयोजन किया गया है।
इस मौके पर गया अंचल से अभियान प्रमुख नंदू जी,अंचल साधक प्रमुख सूर्यकांत जी,संघ प्रमुख बीरेंद्र कुमार, मिथिलेश जी समेत काफी दिदिया लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.