- Advertisement -

- Advertisement -

डॉo संजय जायसवाल जी ने बिहार भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कियाडॉo जायसवाल का विधिवत अध्यक्ष चुना जाना तय।*

0

*डॉo संजय जायसवाल जी ने बिहार भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कियाडॉo जायसवाल का विधिवत अध्यक्ष चुना जाना तय।*
धीरज गुप्ता की रिपोर्ट बिहार
पटना बिहार भाजपा मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में संगठन चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमति विजया राहटकर, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार की चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश रुंगटा, चुनाव अधिकारी, बिहार एवं अनिल शर्मा, सह चुनाव अधिकारी, बिहार मंचस्थ थे नामांकन के वक्त मौजूद लोगों में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री नागेन्द्र जी, सह संगठन महामंत्री श्री शिव नारायण जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी श्री देवेश कुमार, अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह, राधामोहन शर्मा, प्रमोद चन्द्रवंशी, प्रवक्ता डॉo (प्रोo) नवल किशोर यादव, प्रेम रंजन पटेल, जीवेश मिश्रा, संजय टाईगर, अजीत चौधरी, राजीव रंजन, आनन्द झा एवं डॉo निखिल आनंद, विधायक सह बिहार भाजयुमो अध्यक्ष नीतिन नबीन, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक अरुण सिन्हा, विधायक प्रकाश राय, रामप्रीत पासवान, नीरज बबलू, सत्यनारायण यादव, विधान पार्षद राजन सिंह, अशोक अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राजीव रंजन, पंकज सिंह, राकेश सिंह, अरविंद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष आदि शामिल हैं नामांकन के लिए निर्धारित समय शाम 5.00बजे तक एकमात्र नामांकन डॉo संजय जायसवाल जी के द्वारा किया। साथ ही संजय जायसवाल जी के पक्ष में विभिन्न मंच, मोर्चा, समूह द्वारा 15 नामांकन किए गए हैं कल 22 दिसंबर को राज्य परिषद की बैठक में डॉo संजय जायसवाल जी के चयन की घोषणा की जायगी जिसपर राज्य परिषद् अपनी मुहर लगायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.