- Advertisement -

- Advertisement -

हरि माँझी को जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओ में खुशी।*

0

*हरि माँझी को जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओ में खुशी।*

बाराचट्टी से संजय सुमन केशरी।

गया:बाराचट्टी हरि माँझी को जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्त्ताओ में खुशी का माहौल देखने को मिला।जनता दल यू श्रमिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष हरि माँझी का पार्टी कार्यालय सोभ में कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यलय में उपस्थित लोंगो ने आशा व्यक्त किया कि हरि माँझी जैसे कर्मठ एवं संघर्षशील व्यक्ति को श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनने से पार्टी को बल मिलेगा एवं प्रखंड के श्रमिकों के हक,अधिकार दिलाने एवं जागरूक करने का काम करेंगे।प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि हरि माँझी को श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रखंड बनाए जाने से श्रमिक समाज के लोगों उचित लाभ मिलेगा। पार्टी कार्यालय में मिलने वालों में प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा,आलोप सिंह चंद्रवंशी, राम विलास शर्मा,अरविंद विश्वकर्मा, दीपक सिंह,नवल किशोर प्रसाद,मुनेश्वर प्रसाद, समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.