- Advertisement -

- Advertisement -

बाराचट्टी में जदयू राष्ट्रीय महासचिव,राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह का किया भव्य स्वागत।*

0

*बाराचट्टी में जदयू राष्ट्रीय महासचिव,राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह का किया भव्य स्वागत।*

बाराचट्टी से संजय सुमन केशरी।

गया:बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र में जदयू के कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड बॉर्डर से आगवानी कर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह जी को फूल माला से भव्य स्वागत किया गया।झारखंड बॉर्डर चलने के बाद जिला युवा उपाध्यक्ष करण सिंह के आवास पर फिर गया सांसद विजय माँझी के आवास पर ,जदयू राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह का प्रखंड
जदयू नेताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा व महिला जिला अध्यक्ष पूनम देवी,एवं सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन सोभ जी एस मैरिज हॉल प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। इसमें लगभग जदयू के सभी कार्यकर्ता पार्टी जदयू पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इनके साथ युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा,प्रदेश महासचिव सह प्रदेश कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह,दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय पासवान,गया जिला सांसद विजय मांझी,गया जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर खां,को भी माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बाराचट्टी पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओ ने बैंड बाजे,फूल-मालाओं व बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया।मौके पर विजय कुमार सिन्हा,पूनम देवी,दीपक सिंह,अरविंद विश्वकर्मा,
रामविलास शर्मा,हरि माँझी,भूतपूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद,आलोप सिंह चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।

*जानिए कौन है आरसीपी सिंह।*

आरसीपी सिंह का पूरा नाम रामचंद्र प्रसाद सिंह है।उनकी उम्र लगभग 59 साल है।वे बिहार से जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले नालंदा के मुस्तफापुर के रहने वाले आरसीपी सिंह पहले यूपी कैडर में आईएएस अफसर थे सिविल सर्विस के दौरान यूपी सरकार में काफी अहम विभागों में काम कर चुके है,और नीतीश सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.