- Advertisement -

- Advertisement -

कोरोना वायरस की जंग में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं सक्रिय

0

बेतिया । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाने का विशेष अभियान शुरू किया है। जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सरार्फ के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पांच हजार मास्क बनाने का लक्ष्य तय किया है। सभी महिलाएं अपने-अपने घरों पर मास्क बनाने में जुट गई हैं। उक्त आशय की जानकारी वे एक विज्ञाप्ति जारी कर दी। बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए असहाय लोगो को मास्क, सेनेटाइजर, राहत किट व लंच पैकेट का वितरण निरंतर होना चाहिए। क्योंकि कोरोना से जंग बिना जन सहयोग के जीता नहीं जा सकता हैं। लॉक डाउन समाप्ति के बाद भी लोगो को फेस कवर की जरुरत है। इसके निर्माण के लिए मुहिम चलाने की जरुरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.