आकाशीय बिजली गिरने से मृत व्यक्ति के परिवार से मिलने पहुँचे जदयू प्रखंड अध्यक्ष।*
*आकाशीय बिजली गिरने से मृत व्यक्ति के परिवार से मिलने पहुँचे जदयू प्रखंड अध्यक्ष।*
संजय सुमन केशरी
3 अक्टूबर 2019
गया:बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत बुमेर पंचायत के बुमेर ग्राम में आकाशीय बिजली से मृतक अजय प्रजापत के परिजन से मिलने पहुँचे बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा।
मृतक के परिजनो से मिलकर सांत्वना दिया,तथा इस दुःख की घड़ी में हिम्मत बनाये रखने की बात कही।मृतक के आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।इस दुःख की घड़ी में सरकार पूरी तरह से आपके परिवार साथ है,जो भी सरकारी लाभ है उन्हें दिलाने का भी काम किया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मौसम के मिजाज में अचानक तब्दीली आई।गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।आकाशीय बिजली के चपेट में आने की बजह से अजय प्रजापत का मृत्यु हो गया था। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, दीपक कुमार सिंह,पूर्व मुखिया बसंत पासवान,दयानंद विश्वकर्मा, राजेन्द्र माँझी,लालन दास,संजय शर्मा,आदि लोग मौजूद थे।