*भाजपा के वरिष्ठ नेता विधान पार्षद ने कहा की देश के उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय स्वागतयोग्य है*
धीरज गुप्ता की रिपोर्ट गया बिहार
गया आज के फेसले पर विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह जी ने कहा कि भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या फैसला स्वागत योग्य है इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह ऐतिहासिक फैसला है सभी भारतीय इस फैसले से खुश हैं जल्द ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। कुमार बाबु ने कहा कि मंदिर और मस्जिद दोनों को बराबर सम्मान दिया गया है दोनों समुदाय के लोगों को इस फैसले से संतोष होना चाहिए। उन्होंने सत्य व न्याय को उजागर करने वाले सभी न्यायमूर्ति और सभी पक्षों के अधिवक्ताओं का धन्यवाद दिया और कहा उनलोगों ने बहुत सोच समझकर दोनों के हित में सही फैसला दिया है।विधान पार्षद कुमार बाबु ने सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील किया कि इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शान्ति, सद्भाव और एकता बनाये रखें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.