- Advertisement -

- Advertisement -

नम आंखों से हुआ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन

0
मां दुर्गा का विसर्जन करने ले जाते बेतिया राज के पुरोहित

 

बेतिया :नगर के राज देवढ़ी स्थित बेतिया राज के प्रांगण में आयोजित मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से शुक्रवार को सागर पोखरा के तट पर विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान मां के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान था। विसर्जन को लेकर सुबह से ही बेतिया राज की पूजा कमिटी के सदस्य तत्पर दिखे। राजपुरोहित कृष्ण मोहन तिवारी की उपस्थिति में पूरे विधि विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को पूजा स्थल से उठाया गया। पश्चात मां को शहर में परिभ्रमण कराया गया। परिभ्रमण के दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा को खोइंचा दे सुख व समृद्धि की कामना करते हुए नम आंखों से विदाई दी।राजपुरोहित कृष्ण मोहन तिवारी ने बताया कि मान्यता के अनुसार परिभ्रमण कराने से मां की कृपादृष्टि बनी रहती है व पूरे साल किसी तरह की अनहोनी घटना नहीं होती है। साथ ही सुख व शांति बनी रहती है। परिभ्रमण कराने के बाद मां की प्रतिमा को नगर के सागर पोखरा के तट पर जयकारे के साथ विसर्जन कर दिया गया। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुरुष व महिला जवान विसर्जन को जाते मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ चल रहे थे। गाजे बाजे व भक्ति गीतों के साथ मां की प्रतिमा को विसर्जन किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.