- Advertisement -

- Advertisement -

चिराग पासवान को मिली लोजपा की कमान,लोजपा कार्यकर्ताओ ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी होकर मिठाई बांटे।*

0

*चिराग पासवान को मिली लोजपा की कमान,लोजपा कार्यकर्ताओ ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी होकर मिठाई बांटे।*

*पिता रामविलास बने मार्गदर्शक*

संजय सुमन केशरी की रिपोर्ट

गया:आज गया लोक जान शक्ति पार्टी के प्रधान कार्यालय पुलिस लाइन सिंघरा स्थान में गया जिला लोजपा परिवार ने लोजपा के श्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के खुशी में गुलाल-अबीर लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिला,आतिशबाजी कर जश्न,व खुशी मनाया। मौके पर उपस्थित लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव श्री पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में रामविलास पासवान की मौजूदगी में चिराग की ताजपोशी की बधाई देते हुए कहा की श्री चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से युवाओं में काफी भागदारी बढ़ेगी,युवा वर्ग देश का आईना होता है,युवा अध्यक्ष होने से लोजपा कार्यकर्ताओ का वर्तमान, भूत,भविष्य साफ साफ दिखाई देता है।युवाओं को हर चुनौती को स्वीकार करने को तैयार रहते है।श्री चिराग पासवान जी पार्टी के अतीत का गौरव और भविष्य के कर्णधार है उनके नेतृत्व में पार्टी देश भर में तरक्की की बुलंदियों पर पहुँचने का काम करेगी। वही प्रदेश महासचिव संजय रविदास ने कहा कि आज श्री चिराग पासवान को पार्टी कमान दिए जाने से देश भर में सभी लोजपा कार्यकर्ताओ में काफी खुशी का माहौल है।पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेंगे।.जो
अगली पीढ़ी तक अपना काम संभाले.बधाई देने वाले में गया जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव संजय रविदास,महिला सेल जिलाध्यक्ष रीता गहलोत,महानगर अध्यक्ष पंकज प्रकाश,मोहित कुमार,वंदन सिंह,अनुज कुमार,महिला महानगर अध्यक्ष मीणा देवी,राजीव कुमार,चिंटू शर्मा,संजय सिंह,मनीष कुमार, मुकेश चद्रवंशी, सहित लोजपा परिवार गया जिला के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.