- Advertisement -

- Advertisement -

तैलिये साहू सभा का सदस्यता अभियान शुरू,पूरे बिहार में 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य* 

0

*तैलिये साहू सभा का सदस्यता अभियान शुरू,पूरे बिहार में 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य*

 

गया से संजय केशरी

15 सितम्बर 2019

 

गया:बोधगया भगवान् बुद्ध की पावन नगरी बोधगया अनुकूल गेस्ट हाउस में रविवार को तैलीय साहू सभा में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। यह महा अभियान प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू के नेतृत्व में पूरे बिहार राज्य में चलाया जा रहा है। बिहार तेली साहू सभा के सदस्यता अभियान को बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह जिला प्रभारी रंजय दास, बिहार तैलिक साहू सभा के संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष विमल किशोर जी,बिहार तैलिक साहू सभा महिला महामंत्री पुष्पा साहू, बोधगया प्रखंड के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किए। इस दौरान समाज के लोगों ने मंच से समाज के उत्थान के लिए अपनी – अपनी बातें रखी तथा इसके पश्चात सैकड़ों की संख्या में सदस्यता ग्रहण किए। मंच का संचालन शिव शंकर जी ने किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने बताया वर्तमान में बिहार प्रदेश में चालीस हजार सदस्य हैं इसे चार लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है ।समाज को जोड़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। अब तेली जाति में जागरूकता आई है उन्होंने कहा अगामी आने वाले समय में पटना के गांधी मैदान में रैली का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर उस क्षेत्र में निवास करने वाले सभी पंचायत/वार्ड शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल कार्यसमिति, जिला एवं प्रदेश कार्य समिति के कार्यकर्ता यह काम करेंगे।

बिहार प्रदेश के सभी जिले एवं मंडलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कैंपसों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। कार्यक्रम में कई  गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए जिसमें राजेश कुमार,सीताराम साहू, राजू कुमार, अजय कुमार ,ओम प्रकाश गुप्ता ,सत्येंद्र गुप्ता ,मनोज कुमार ,आदि ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.