- Advertisement -

- Advertisement -

बाराचट्टी प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित कराने के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने की बैठक।* 

0

*बाराचट्टी प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित कराने के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने की बैठक।*

 

गया:बाराचट्टी प्रखंड में कम बारिश एवं धान की रोपाई नहीं होने की वजह से सरकार द्वारा प्रखंड के किसी पंचायत को सूखाग्रस्त घोषित नही किया गया है। जिससे सभी पंचायत को इससे वंचित रखा गया है।

सोमबार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में बाराचट्टी प्रखंड को भी सूखाग्रस्त किया जाये।श्री सिन्हा ने बताया कि बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र पहाड़ी एवं पठारी क्षेत्र है।सामान्य से कम बारिश होने और बाराचट्टी प्रखंड में धान की रोपाई बहुत कम मात्रा  यानी 30 प्रतिशत से भी कम है,अगर बिहार सरकार के द्वारा बाराचट्टी प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित नही हुआ तो सूखे से प्रभावित लोग सरकारी लाभ से बंचित रह जाएंगे। बैठक में बाराचट्टी प्रखंड  को किस वजह से सूखाग्रस्त नहीं किया गया इस पर चर्चा किया गया। बैठक में प्रखंड

अध्यक्ष,जिला सचिव आलोप सिंह,गुलाम वारिश खां,  पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद,दीपक सिंह,हरि मांझी,विनोद मांझी,अरविंद विश्वकर्मा, दयानंद विश्वकर्मा, गुलाब चंद्र प्रसाद,आदि जदयू पार्टी के कार्यकर्ता व प्रमुख नेता, सहित ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.