- Advertisement -

- Advertisement -

जदयू प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ छठ घाटो की सफाई व्यवस्था।* संजय सुमन केशरी का रिपोर्ट

0

*जदयू प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ छठ घाटो की सफाई व्यवस्था।*

संजय सुमन केशरी का रिपोर्ट
01 अक्टूबर 2019

गया : बाराचट्टी सोभ प्रखंड से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न छठ घाटों की रंग रोगन व पंडाल लगाने का कार्य करीब पूरा हो चुका है। घाटों के अगल-बगल मिट्टी भराई का कार्य किया गया है।शुक्रवार की सुबह जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ पंचायत समिति प्रतिनिधि रोही दीपक कुमार सिंह समेत आम ग्रामीणों ने मिलकर छठ घाट की साफ सफाई का कार्य,घाटों की सफाई व सिरसोपतों की रंगाई पुताई का कार्य सम्पन्न हो गया।छठ पर्व की तैयारी को लेकर घाटों व छठव्रतियों के आने जाने वाले रास्तों को सजा दिया गया है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में निजी संसाधनों द्वारा बिजली की भी समुचित व्यवस्था की गयी है।
वही प्रखंड अध्यक्ष ने बारी-बारी से प्रखंड के सभी पंचायतो में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा संतोष व्यक्त किया। साथ ही सफाई व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए लोंगो से अपील किया। छठ व्रतधारियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए ग्रमीणों से विचार विमर्श किया गया।श्री सिन्हा की अध्यक्षता में सोभ छठ घाट की सफाई की गई।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रोही से दीपक कुमार सिंह,रोही सरपंच विनोद पासवान,रविरंजन सिन्हा रमन ठाकुर,ब्रजेश कुमार,रविन्द्र सिन्हा इत्यादि लोग मौके पर मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.