- Advertisement -

- Advertisement -

समाज को सशक्त बनाने मे महिलाओ की अहम भूमिका विणा मानवी, बिहार पुलिस महानिरीक्षक को सम्मानित करते हुए महिला विकास मंच*

0

*समाज को सशक्त बनाने मे महिलाओ की अहम भूमिका विणा मानवी, बिहार पुलिस महानिरीक्षक को सम्मानित करते हुए महिला विकास मंच*

*संकल्प राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने कहा कि, समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका अग्रणी हो अतः महिलाओं को विकास मंच के माध्यम से घरेलू हिंसा को रोकने के लिए वचनबद्ध होना होगा.*
बिहार रिपोर्टर धीरज गुप्ता
महिला विकास मंच का पांचवा वार्षिकोत्सव समारोह स्थानीय किला मैदान में आयोजित किया गया। पाचवा वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजना गुप्ता ने की।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा दिलमणि मिश्रा मौजूद रही है इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने कहा कि,समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका अग्रणी हो अतः महिलाओं को विकास मंच के माध्यम से घरेलू हिंसा को रोकने के लिए वचनबद्ध होना होगा एव घेरलू हिंसा को रोकने के लिए महिलाओ को खूद प्रयास करना होगा,महिला विकास मंच के द्वारा लोगो को जागरुक कर महिलाओ पर शोषन आदी समास्यो का समाधान किया जा रहा है और क्योकि यह हमेशा देखने को मिलता है कि घरेलू हिंसा से पीडीत महिलाए अपने घर मे चुपचाप सब कुछ सहन करते रहती है और जब उन्हे घर से बाहर निकाल दिया जाता है तो दर्द इतना बढ जाता है कि उसे वह सहन नही कर पाती है वह काल के गाल के काल मे समा जाती है तब उनके परिवार वाले उस बात की आवाज उठाते है इतने समय तक बहुत देर हो गई होती है इसलिए इस तरह की हिंसा जब शुरु हो तभी उसका विरोध करे महिला विकास मंच फिर पुलिस एव कानुन कि मदद ले,महिलाओ को विकास मंच के माध्यम से घरेलू हिंसा को रोकने के लिए वचन बद्ध हमे होना होगा। वही बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी देवी ने कहा कि हमेशा देखने को मिल रहा है कि महिलाओ को घर से बाहर निकाल दिया जाता है वह अपने घर चली आती है और न्याय पाने के लिए कोर्ट ,कचहरी की चक्कर लगाती रहती है और अपने घर वालो की एक भार बन जाती है दुसरी तरफ उसका पति दूसरी शादी कर लेता है इस कुरितियो को हमे बदलना होगा हमे ऐसा प्रयास करना होगा कि ऐसी महिलाओ को जल्द से जल्द न्याय मिले उसे दर दर भटका नही पढना पढे।इस कार्यक्रम में बक्सर जिलाध्यक्ष रंजना गुप्ता ने कहा कि आज महिला विकास मंच के द्वारा लोगों को जागरूक कर महिलाओं पर अत्याचार,शोषण,बलात्कार तथा अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है बक्सर महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने कहा कि वह भी महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रयासरत हैं।इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विकास मंच की लता श्रीवास्तव ने किया. सभी ने एक साथ शपथ ली कि मेरा परिवार घरेलू हिंसा मुक्त परिवार होगा।इस दौरान महिला विकास मंच के द्वारा “प्रेरणा” पुस्तक का विमोचन बिहार महिला आयोग अध्यक्ष दिलमणी जी के द्वारा किया गया और आज पुलिस मुख्यालय मे बुलाकर बिहार पुलिस महानिरीक्षक गुप्तेशवर पाण्डेय को महिला विकास मंच ने सम्मानित की इस अवसर पर महिला विकास मंच राष्ट्रीय संरक्षिका विणा मानवी,बक्सर महिला विकास मंच कि अध्यक्ष रंजना गुप्ता, राष्ट्रीय पदाधिकारी अरुणिमा, वैशाली अध्यक्ष सौनल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरोज जयसवाल, दिल्ली अध्यक्ष पुनम, फातिमा जी ने जाकर सम्मानित किया और मुलाकात की। एवं पांचवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर संतोष मिश्रा, महिला विकास मंच के पि के चौधरी, महिला आयोग राष्ट्रीय प्रवक्ता सरोज जयसवाल,फातिमा जी, कार्यकारिणी सदस्य गण एवं और बिहार के मोतिहारी संध्या,रोहतास से सिमा सिंह, पटना से नीलम गुप्ता,बक्सर से सुनिल जयसवाल,लखिसराय और कलकता से मनिषा गुप्ता, दिल्ली से पुनम जी, और कार्यक्रम का संचालन महिला विकास मंच कि मिडिया प्रभारी अरुणिमा जी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.