- Advertisement -

- Advertisement -

गया भाजपा जिला अध्यक्ष संगठन का चुनाव जल्द होगा एवं जिसका कार्य संगठन के प्रति जागरूक होता वह जल्द ही बढे दायित्व पर देवेश सिन्हा*

0

*गया भाजपा जिला अध्यक्ष संगठन का चुनाव जल्द होगा एवं जिसका कार्य संगठन के प्रति जागरूक होता वह जल्द ही बढे दायित्व पर देवेश सिन्हा*
धीरज गुप्ता की रिपोर्ट गया बिहार
गया भाजपा जिला इकाई की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुआ है इस बैठक में गया जिला के अंतर्गत मंडल अध्यक्षों की चुनाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई है भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला चुनाव प्रभारी देवेश सिन्हा ने मंडल अध्यक्षों के चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि गया जिला में भाजपा संगठन के दृष्टिकोण से कुल 42मंडल है 42मंडल में 32मंडलों का चुनाव लगभग संपन्न हो चुका है एवं जल्द ही मंडल चुनाव प्रभारी से चर्चा कर प्रदेश के द्वारा मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जायेगी और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जायेगा एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला चुनाव प्रभारी भीम साहु ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिये लोकतांत्रिक चुनाव एक प्रक्रिया है किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम और कार्यकर्ता की आवश्यकता होती है इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए अध्यक्ष और पदाधिकारियों को दायित्व दिया जाता हैजो व्यक्ति इस कार्य को सफलता पूर्वक निर्वहन करता है उसका दायित्व अपने आप बड़ा होते जाता है।इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व बिहार महिला आयोग सदस्य ललिता सिंह, महामंत्रीराजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, गोपाल यादव, राजेंद्र राम,नरेश चौधरी,डॉ अनुज कुमार,अजय कुमार, विनोद सिंह, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र यादव, किरण पाण्डेय, शालिनी, अभिषेक कुमार, पप्पू चंद्रवंशी, दिनेश सिंह, हरेराम सिंह, युगेश कुमार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.