- Advertisement -

- Advertisement -

किसान चौपाल लगा कर किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी।*

0

*किसान चौपाल लगा कर किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी।*

बाराचट्टी से संजय सुमन केशरी

बाराचट्टी:प्रखंड के बिंदा पंचायत के सलेमपुर में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि समन्वय रजनीकांत कुमार ने की। चौपाल में बिंदा,सलेमपुर गांव से आये कई किसानों ने भाग लिया। किसानों को जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक रजनी कांत ने बताया बुआई सीजन के लिए सभी तरह के बीज प्रखण्ड कृषि विभाग द्वारा शत प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसानों के खाते में अनुदान की राशि सीधे भेजी जाएगी। हम सभी को जैविक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना है। पर्यावरण के प्रदूषण में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है। जैविक खेती के साथ साथ हम खेती में नयी तकनीक जैसे जीरो टिल, ड्रिप सिचाईं तकनीक, श्री विधि आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं। सरकार के द्वारा चलायी जा रही कई योजनाएं जैसे तनावरोधी बिजग्राम,अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बागवानी आदि का लाभ किसान लेकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। श्री कुमार ने खेतों में फसल अवशेष न जलाने का भी अनुरोध किसानों से किया। वही पूजा कुमारी ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं को जैसे प्रधानमंत्री किसान सामान निधि योजना,कृषि यांत्रिक योजना,सुखाड़ का आवेदन कैसे करे आदि योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया व किसानों को विभाग के साथ सहभागी बन कर नयी कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस मौके पर रंजीत कुमार,किसान सलाहकार चंद्रदेव प्रसाद,पवन कुमार,जितेंद्र कुमार,एवं
दर्जनों महिलाओं सहित कई अन्य किसान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.