- Advertisement -

- Advertisement -

28 को लोजपा मनाएगी स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओ को समारोह में पटना चलने की अपील।* बाराचट्टी से संजय सुमन केशरी।

0

*28 को लोजपा मनाएगी स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओ को समारोह में पटना चलने की अपील।*

बाराचट्टी से संजय सुमन केशरी।

गया:बाराचट्टी आगामी 28 नवंबर को लोके जन शक्ति पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यकर्ता पार्टी व संगठन की मजबूती का संकल्प लेंगे,क्योकि कार्यकर्ता संगठन एवं पार्टी का रीढ़ होते है।यह बातें बाराचट्टी में शनिवार को लोजपा की प्रखंडस्तरीय बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय रविदास ने कार्यकर्ताओ से कहा। माननीय अरविंद सिंह के निर्देशानुसार गया से लोजपा कार्यकर्ता बृहद पैमाने में पटना में लोजपा का स्थापना दिवस में नम्बर वन भागीदारी भाग ले।स्थापना दिवस समारोह में एक-एक लोजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। अधिक से अधिक संख्या में पटना में चलने की अपील की। 28 नवम्बर को स्थापना दिवस में बाराचट्टी विधानसभा से लोजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता सभी प्रखंड से ज्यादा रहे।इसके लिए स्वयं संजय रविदास बाराचट्टी विधानसभा में गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार भी किया। इस मौके बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद,केदार पासवान,सूरज गुप्ता,घनश्याम सिंह,उमेश पासवान,जितेंद्र पासवान,आदि समेत सैकड़ो लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.