- Advertisement -

- Advertisement -

तीन दिवसीय कार्यक्रम में आखिरी दिन स्वयंसेवकों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत त्रिपुरा राज्य के बारे मे बात विवाद में ली बढ़ चढ़कर रुचि।*

0

*तीन दिवसीय कार्यक्रम में आखिरी दिन स्वयंसेवकों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत त्रिपुरा राज्य के बारे मे बात विवाद में ली बढ़ चढ़कर रुचि।*

गया:-आज दिनाक 30 नवंबर 2019 को गया कॉलेज गया में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन त्रिपुरा राज्य के संस्कृति, इतिहास, पर्यटन आदि के बारे में बात विवाद प्रतियोगिता रखा गया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवम एक भारत श्रेष्ठ भारत के नोडल ऑफिसर सत्येंद्र कुमार ने बताया की आज सभी स्वयंसेवक जिस तरह से त्रिपुरा राज्य और एक भारत श्रेष्ठ भारत की टॉपिक पर बात विवाद प्रतियोगिता में अपनी रुचि दिखा रहे हैं, वह सराहनीय है। सभी स्वयंसेवक त्रिपुरा राज्य के संस्कृति और उनके बारे में जानने के लिए काफी व्याकुल हैं। जब स्वयंसेवक एक दूसरे राज्य से मेल जोल बढ़ाएंगे तो उनके अंदर एकजुटता में वृद्धि होगी और एक दूसरे के संस्कृति के बारे में समझेंगे। इस योजना के अनुसार, देश का एक राज्य वार्षिक आधार पर दूसरे राज्य से जुड़ेगा और दोनों एक दूसरे की समृद्ध विरासत को गीतों के त्योहारों, खाद्य उत्सवों, साहित्यिक कार्यक्रमों, पुस्तक उत्सवों, दौरे और यात्रा आदि जैसे आयोजनों के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे। दोनों राज्य एक ही लक्ष्य को प्राप्त करने वाले अन्य दो राज्यों से जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एनएसएस ग्रुप लीडर विशाल राज ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने से अन्य राज्यों के बारे में सीखने को अवसर प्रदान हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर की यह योजना काफी सराहनीय है, इस कार्यक्रम के द्वारा हम सभी स्वयंसेवकों के अंदर शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और व्यक्तित्व विकास के साथ शिक्षा की प्राप्ति होगी। एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की एक नयी योजना हैं जिसके पीछे एकता ही सबसे बड़ा कारण हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी राज्यों को उनकी संस्कृति एवम इतिहास से जोड़ना हैं जिससे देश में एकता के नये रूप का संचार हो सके |इस योजना के तहत एक राज्य अन्य राज्य का चुनाव करेगा और उसकी भाषा उसकी संस्कृति को अपनाकर उसे आगे बढ़ाएगा | इससे दोनों देशो के बीच एक नया रिश्ता बनेगा | इस कार्यक्रम में प्रोफेसर अमित कुमार, प्रोफेसर उसमान गनी, ग्रुप लीडर विशाल राज, वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रहलाद कुमार, अनुराग कुमार, सत्यम लोहानी,हिमांशु, अंकित, शुभांगी,आदिति,ईशा भारती, कृतिका,प्रियंका,खुशबू,श्रेया,मनीषा भदानी, चांदनी,ऋतु, स्वीटी,आयुषी,इंशा कुऐसेर,पूनम,स्वेता,उज्जवल,सौरभ,प्रज्वल,मिकी,अजित,सूरज,दीपक,गौतम,मयंक,अमित,अभिषेक,सवर,पीयूष एवम अन्य स्वयंसेवको ने डिबेट में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

विशाल राज
एनएसएस,ग्रुप लीडर
गया कॉलेज गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.