- Advertisement -

- Advertisement -

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में आयोजित बिहार राज्य अंतर- विश्व विद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव तरंग -2019 में मगध विश्वविद्यालय की तरंग टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए गया कॉलेज गया एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रधानाचार्य डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने हार्दिक बधाई दी

0

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में आयोजित बिहार राज्य अंतर- विश्व विद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव तरंग -2019 में मगध विश्वविद्यालय की तरंग टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए गया कॉलेज गया एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रधानाचार्य डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त तरंग 2019 की टीम मैनेजर गया कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर के के नारायण के गीत दिए गए सभी उत्तरदायित्व को सफलतापूर्वक निभाने के लिए शुभकामनाएं दी। डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गया कॉलेज एनएसएस स्वयंसेवक अपने कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार एवं ग्रुप लीडर विशाल राज के कुशल निर्देशन में सीमित संसाधनों के रहते हुए भी अपनी प्रतिभाओं को नई उड़ान देने को सदा तत्पर रहते हैं। तभी तो एमयू द्वारा तरंग महोत्सव 2019 में प्रतिभागीता हेतु संगीत, नृत्य एवं वन एक्ट प्ले और माइंम मे एनएसएस स्वयंसेवक तेजस्व कुमार, पीयूष राज, कुसुम कुमारी, शिवाश्री नैंसी का चयन किया गया। प्रधानाचार्य और कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने इन स्वयंसेवकों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार या जीत कई परिस्थितियों पर निर्भर होती है उन्होंने यहां की शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए संगीत कथा कला प्रसिद्ध केके नारायण द्वारा स्वयंसेवकों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को तराशने में किए गए प्रयासों की काफी सराहना की बिहार में हाल के दिनों में आई भूखमरी के विषय में कॉलेज के इन होनहार छात्राओं की अहम भूमिका पर बड़ी खुशी जताई। जिन्होंने आज के तरंग में तरंगगीत राजधानी है रंग महोत्सव 2019 में सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए एमबीए के विभागाध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि तरंग 2020 में मेजबानी हमारे मगध विश्वविद्यालय को ही दी गई है, जिसमें आशा ही नहीं अपितुपूर्ण विश्वास है कि हमारी छात्राओं पहले से काफी अच्छा करेगी। गया कॉलेज के बरसर डॉ शशि रंजन रस्तोगी और प्रॉक्टर आर के पी यादव ने कहा कि ईसके लिए हमे अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,बरसर शशि रंजन रस्तोगी, प्रॉक्टर डा आर के पी यादव, मगध विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ बी एन सहाय,डॉ अशवनी कुमार,कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, एनएसएस ग्रुप लीडर विशाल राज ने प्रतिभागी एनएसएस स्वयंसेवकों को बधाइयां देते हुए गया कॉलेज गया के सुनहरे भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.