- Advertisement -

- Advertisement -

एनएसएस स्वयंसेवकों ने मेहंदी के जरिए दिया संदेश।*

0

*एनएसएस स्वयंसेवकों ने मेहंदी के जरिए दिया संदेश।*

गया:-मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा गया कॉलेज गया में किया गया। प्रतियोगिता में गया कॉलेज गया एनएसएस के 40 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

स्वयंसेवकों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और दूसरे स्वयंसेवकों के हथेली पर मेंहदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी के रूप में प्लाटिक का उपयोग ना करे,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,हर वर्ग शिछित हो,एक भारत श्रेष्ठ भारत,देश भक्ति जैसे तरह तरह के थीम पर मेहंदी बनाकर सभी को मुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतिभागियों की मेंहदी रचना को बारीकी से देखते हुए उत्कृष्ट मेंहदी रचना को शिवा श्री नैंसी और मानसी को प्रथम पुरस्कार,शिवानी सैनी और अनुराग कुमार को दृतिय पुरस्कार,कंचन कुमारी और कविता कुमारी को तृतीय पुरस्कार एवम कुसुम कुमारी और तेजस्व कुमार को संतावना पुरस्कार देकर नवाज गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में गया कॉलेज गया भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बिभा सिंह ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में निखार आता है। इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोिगता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कलाकृतियों का ज्ञान बढ़ता हैं। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह से आयोजनों से स्वयंसेवकों की बौद्घिक क्षमता का विकास होता है। मेहंदी लगाने में निपुण विद्यार्थी भविष्य में इसे व्यवसाय के रूप में भी अपना सकते हैं। स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर बनाने में इस व्यवसाय का प्रमुख योगदान है, विभिन्न अवसरों पर इसका खूब प्रचलन भी है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एवम मंच संचालन कर रहे एनएसएस ग्रुप लीडर विशाल राज ने बतलाया कि हम सभी विद्यार्थियों में प्रतिभाएं छिपी होती हैं। इसे निखारने के लिए हमे उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है। हम सभी को यदि उचित मार्गदर्शन मिल जाए तो हम किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से नाम रोशन कर सकते हैं। मेहंदी के जरिये हम लोगों को यह संदेश देना चाह रहे हैं कि हम हमेसा एकजुट रहें और सही और गलत में फर्क करना सीखें साथ ही साथ मेहंदी के द्वारा थीम बनाई गई उसके द्वारा हमारे अंदर कौसल विकास हो। इस मौके पर ग्रुप लीडर विशाल राज, वरिष्ठ स्वयंसेवक शिखा सिन्हा,स्वेता कुमारी,स्वाति शैलेश,विदुषी,प्रीति कुमारी,प्रिया कुमारी,सत्यम लोहानी,उज्जवल सेठ,मयंक राज,अंकित शर्मा,लवली कुमारी,मनीष सिंह,विशाल,सावन अभिषेक,ईशा भारती,आदिति उपाधयाय,शुभांगी सिन्हा,आराध्य,शिल्पी कुमारी,निकिता वर्मा,कृति मिश्रा,ट्विंकल कुमारी,आयुषी कुमारी,हर्षित सिन्हा,रिया राज,उज्जवल सिंह,सेतु कुमारी,आरिष्का, एवम सभी लोगों ने कार्यक्रम के आयोजन को सराहा।

विशाल राज
ग्रुप लीडर,एनएसएस
गया कॉलेज गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.