- Advertisement -

- Advertisement -

भारतीय कुराश महासंघ तथा पंख हौसलों की उड़ान

0

भारतीय कुराश महासंघ तथा पंख हौसलों की उड़ान संस्था के सौजन्य से दिनांक 23 से 25 दिसंबर तक राजपुरा पंजाब के स्मार्ट माइंड पब्लिक स्कूल में कैडेट और जूनियर कुराश नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों मेरठ, शामली, संभल, इलाहाबाद के 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें मेरठ के केएल इंटरनेशनल स्कूल के तीन खिलाड़ियों तथा आर्मी पब्लिक स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा ने बताया की केएल इंटरनेशनल स्कूल की इशिका ने कैडेट बालिका वर्ग में 57 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया तथा निशांक बिसारिया ने जूनियर वर्ग के 81 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया। आर्मी पब्लिक स्कूल की शिवानी नेगी ने जूनियर बालिका वर्ग के 52 किलोग्राम में रजत पदक, श्रुति तोमर ने 63 किलोग्राम में कांस्य पदक तथा राहुल सिंह बिष्ट ने 55 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया। इलाहाबाद के धर्मेंद्र कुमार ने जूनियर वर्ग के 60 किलो मैं स्वर्ण पदक, आकांक्षा त्रिपाठी ने कैडेट 52 किलोग्राम में रजत पदक, विजेता कुमारी ने 40 किलोग्राम में रजत पदक प्राप्त किया। शामली से प्रिंस कालखंडे ने 66 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया। संभल से शिवम चहल ने 90 किलोग्राम में कांस्य पदक तथा ललिता कुमारी ने 57 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश सचिव भावना शर्मा मेरठ के देवेश सिंह, शामली से अजय कुमार, इलाहाबाद से राजपाल यादव, संभल से भोले सिंह त्यागी ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई। स्कूल के प्रधानाचार्य तथा कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

भावना शर्मा
सचिव : कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष : पंख हौसलों की उड़ान संस्था

Leave A Reply

Your email address will not be published.