- Advertisement -

- Advertisement -

मुखिया संघ के अध्यक्ष ने प्रखंड खाद्य आपूर्ती पदाधिकारी के शिकायत को लेकर दिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौपा ज्ञापन।* संजय केशरी बाराचट्टी 

0

*मुखिया संघ के अध्यक्ष ने प्रखंड खाद्य आपूर्ती पदाधिकारी के शिकायत को लेकर दिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौपा ज्ञापन।*

 

संजय केशरी बाराचट्टी

 

गया:बाराचट्टी मुखिया संघ के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को अपने कार्यालय कक्ष में कभी नही आने व मनमानी करने के खिलाफ़ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौपा है।शिकायत पत्र के अनुसार  खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में कभी नही आते है जिसके कारण प्रखंड के गरीब जनता का राशन कार्ड का वितरण नही हो पा रहा है तथा नए राशन कार्ड बनाने का भी काम प्रखंड में नही हो पा रहा है।प्रखंड कार्यालय में दूर-दराज से काफी संख्या में लोग अपने समस्याओं को लेकर आते है लेकिन पदाधिकारी का कार्यालय  बंद देखकर मायूस होकर अपने घर चले जाते है।पदाधिकारी के कार्यालय में नही होने से ग्रामीण मुख्यालय में अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से भी उलझ जाते है।जिसके कारण मुख्यालय में अव्यवस्था की स्थिति उतपन्न हो जाती है।जिससे आम उपभोक्ता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।प्रखंड पदाधिकारी को गरीबो के समस्या के निदान में कोई रुचि नही है। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि खाद्य आपूर्ति पदधिकारी का काफी शिकायत मिल रहा है।उन्होंने भरोसा दिया कि तत्काल उनके ऊपर कार्यवाई किया जाएगा। मौके पर नंद किशोर यादव के साथ ओमकार कुमार मुखिया दिवनिया,राजू कुमार मुखिया बिंदा,गायत्री देवी बजरकर,तुलसी पासवान बीबी पेसरा,दीनानाथ प्रजापत काहूदाग,राधिका देवी पतलुका,मनवा देवी जयगीर,गीता देवी भलुआ ये सभी मुखिया प्रतिनिधि समेत अनेको ग्रामीण जनता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.