जाप सदस्यता का लक्ष्य बिस हजार गया जिला में।
धीरज गुप्ता की रिपोर्ट गया बिहार
गया के बिसार तलाव स्थित जन अधिकार पार्टी (लो०) के जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक की गई है जिसका नेतृत्व जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष भवानी सिंह ने किया इस मौके पर पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बताया बुधवार से गया शहर में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।सबसे पहले गया नगर में सदस्यता अभियान गया महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में शुर की जाएगी उसके बाद सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान कि सुरुअत जाएगी। सिन्हा ने बताया कि एक माह में पार्टी ने गया जिला में 20000 सदस्य बनाने का निर्णय लिया है साथ ही कुछ नए पदाधिकरियों का भी चयन किया गया मौके पर सुनील कुमार मोहित को सर्वसम्मति से गया महानगर अध्यछ एवं राहुल कुमार को गुरुआ प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।नए कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर और पुष्प गुच्छ देखकर सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और स्वागत किया,इस बैठक में जाप कार्यकारी अध्यक्ष गौरव सिन्हा,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमैर खां,युवा शक्ति जिलाध्यक्ष ओम यादव, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवनंदन यादव, चन्दौती प्रखंड अध्यक्ष चौठी यादव, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, प्रेम कुमार, प्रज्वल, सुनील सिंह, शोभित सिन्हा, उपेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
- Advertisement -
Prev Post