- Advertisement -

- Advertisement -

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 159/ वी वाहिनी ने संविधान दिवस मनाया गया।*

0

*केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 159/ वी वाहिनी ने संविधान दिवस मनाया गया।*
रिपोर्ट गया बिहार
गया के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 159 वीं वाहिनी के जवानों के द्वारा जेल परिसर स्थित मुख्यालय एवं बटालियन की अन्य समवायों के परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ० निशीत
कुमार, कमाण्डेन्ट के द्वारा,अवधेश कुमार (द्वि0क0अधिकारी)सोहन सिंह (द्वि0क0अधिकारी), मोतीलाल (उप कमा.), प्रदिप कुमार (उप कमा.) एवं
अंबर घोष (उप कमा.) की उपस्थिति में जवानों को संविधान दिवस की शपथ दिलायी।संविधान दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार ने बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था एवं संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ० भीमराव अंबेडकर के 125 वें जयंतीवर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया गया। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 02 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पुरा कर राष्ट्र को समर्पित किया गया है गणतंत्र भारत मे 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया है भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 से डॉ० भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में 26 नवम्बर को “संविधान दिवस मनाया गया है नवम्बर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ० भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है जिसे दुनिया के सभी संविधानों को परखने के बाद बनाया गया है इसी कम में उन्होंने बताया कि एक राष्ट्र, समाज या समुदाय के जीवन में संविधान क्या महत्व होता है यह कैसे इंसान को सभ्य और संगठित तरीके से रहने में मदद करता है संविधान या लिखित कानून न होने की स्थिति में किन-किन समस्याओं
का सामना करना पड़ सकता है साथ ही कमाण्डेन्ट महोदय द्वारा जवानों को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गयी और संविधान के प्रति सचेत किया गया और आज ही के दिन वर्ष 2008 में आंतकी द्वारा किये गये मुंबई हमले के बारें में भी जवानों को बताया गया जो कि भारत पर हुए सबसे बड़ा आंतकी हमला था इस हमले में 166 से भी अधिक लोगों की मौत हुई थी उक्त हमले में स्थानीय पुलिस,सुरक्षा बल एवं NSG के जवान भी शहिद हुए थे एव इनकी शहादत को नमन करते हुए,वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा मौन रखते हुए श्रद्धांजली अर्पित की गयी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.