- Advertisement -

- Advertisement -

रोज बांट रहे हैं मास्क, सैनिटाइजर और राशन – मनीष कस्यप

0

 

बेतिया: कोरोना वायरस संक्रमण को भारत से भगाने के लिए पूरा देश एक साथ लड़ रहा है। लॉक डाउन के कारण गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा है। लोगों को समस्या ना हो इसके लिए सरकार, प्रशासन और समाजसेवी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। समाजसेवी मनीष कश्यप भी उन्हीं कोरोना फाइटर में से एक है। जो रोज सुबह अपनी गाड़ी की डिक्की में राशन और पीछे वाली सीट पर मास्क तथा सैनिटाइजर लेकर निकल जाते हैं और शाम तक जरूरतमंद लोगों में बैठते हैं। जिस गरीब के पास राशन कार्ड नहीं होता है उसे राशन देते हैं, सड़कों पर जो बिना मास्क लगाए दिख जाता है उसे मास्क देते हैं और पुलिस वाले एटीएम गार्ड तथा सब्जी की दुकान वाले को मास्क और सैनिटाइजर देते हैं। हर दिन 1000 माक्स, 250 बोतल सैनिटाइजर और 300 केजी राशन भरकर अपनी गाड़ी से निकलते हैं और शाम तक सब लोगों में बांट देते हैं और अलग-अलग पंचायतों में अपने तरफ से सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराते हैं। बिहार के एक पंचायत में सबसे पहले इन्होंने ही सैनिटाइजर का छिड़काव कराया था। बिहार के बाहर फंसे हुए बिहार के लोगो की मदद राशन खरीदने के लिए पैसों के द्वारा भी करते हैं। पटना में आये बाढ़ के समय में भी पटना में लोगों की खूब मदद किए थे। बता दे कि हर छोटे बड़े मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए मनीष कस्यप अपना विचार रखते हैं और इनका वीडियो खूब वायरल भी होता है। स्वच्छ भारत मिशन, बिहार बाढ़, एक कंपनी की बैटरी, अल्पेश ठाकोर को चेतावनी और नए ट्रैफिक नियम पर बनाया हुआ प्रत्येक वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा है। बिहार के लोग अब मनीष कश्यप को सन ऑफ बिहार के नाम से पुकारते हैं। इनका मानना है की किसी भी राज्य को महान कोई नेता नहीं बनाता बल्कि किसी भी राज्य को महान वहां के लोगों का एक सही निर्णय बनाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.